भदोही में औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन लेने का विरोध:7 गांवों के किसानों ने किया प्रदर्शन, सीएम के नाम ज्ञापन देकर योजना रद्द करने की मांग
भदोही में अभोली विकासखंड क्षेत्र के सात गांवों के छोटे किसानों और ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर औद्योगिक गलियारे के नाम पर जमीन लिए जाने का विरोध किया। किसानों ने प्रदर्शन कर कहा कि उनके पास पहले से ही बहुत कम जमीन है और इसी पर खेती करके परिवार का गुजारा होता है। जमीन लिए जाने से उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो जाएगा। सात गांवों के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट कनकपुर, दानुपुर पश्चिम पट्टी, दानुपुर पूरब पट्टी, गोविंदपुर, दसवतपुर, अमिलहरा और वीरभद्र पट्टी के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर औद्योगिक गलियारे की योजना रद्द करने की मांग की। बोले- छोटी जमीन ही परिवार का सहारा किसानों ने कहा कि वे छोटे किसान हैं और उनके पास बहुत कम कृषि भूमि है। इसी जमीन पर खेती करके वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि औद्योगिक गलियारे के नाम पर जमीन लेना उनके साथ अन्याय होगा। किसानों ने साफ कहा कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे। उनका कहना है कि भदोही पहले ही क्षेत्रफल के लिहाज से छोटा जिला है। यदि उनकी जमीन भी चली गई तो परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। जमीन न लेने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार से योजना पर पुनर्विचार करने और उनकी जमीन नहीं लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान श्याम धर, अशर्फी, सुरेश कुमार, मोनू कुमार बिंद, राकेश कुमार, महाजनी, पूजा बिंद, राजकुमार, रमती देवी, बुढ़वा देवी, फूलवती देवी, राजकली, सुंदर और बिना समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)