पुरानी रंजिश में युवती से गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप:जौनपुर में पांच पर मुकदमा, पिता की तहरीर पर कार्रवाई

Sep 15, 2026 - 16:07
0
पुरानी रंजिश में युवती से गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप:जौनपुर में पांच पर मुकदमा, पिता की तहरीर पर कार्रवाई
जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव निवासी बालकनाथ पुत्र पुन्नवासी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी आए दिन पीड़ित के घर पहुंचकर उसकी अविवाहित पुत्री के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते थे। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मीरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बालकनाथ ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के बाबुलनाथ, मनोज, कुलदीप, मुन्नी देवी और मैना देवी ने पहले एकराय होकर उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि इसी मुकदमे की रंजिश को लेकर आरोपी उसकी पुत्री को आए दिन गाली देते और अपमानित करते थे। पीड़ित के मुताबिक, 6 सितंबर की शाम करीब 3 बजे वह बकरी चराने गया था। घर पर उसकी अविवाहित पुत्री अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पांचों लोग उसके घर पहुंच गए और पुत्री के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। पुत्री के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर आने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। बालकनाथ का आरोप है कि घटना की सूचना मीरगंज थाने और जंघई चौकी पर देने के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने अपनी पुत्री के साथ भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User