भदोही में दशहरा और मूर्ति विसर्जन के लिए रूट डायवर्जन:20 से 22 अक्टूबर तक रहेगा असर, इन रास्तों पर नहीं जा पाएंगे वाहन
भदोही जिले में दशहरा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और भरत मिलाप कार्यक्रमों को देखते हुए 20 से 22 अक्टूबर 2026 तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि कुछ रास्तों पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। 20 अक्टूबर शाम 4 बजे से 21 अक्टूबर तक दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ज्ञानपुर में हॉस्टल चौराहे से वाहनों को जोराई और असनांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, गोपीगंज और भदोही कस्बों में कई प्रवेश मार्गों से वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। भरत मिलाप के लिए भी रूट डायवर्जन भरत मिलाप कार्यक्रम को लेकर भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ज्ञानपुर में 21 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से और गोपीगंज में 22 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से कुछ प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। इमरजेंसी वाहनों को मिलेगी छूट यातायात पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस और फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों को रूट डायवर्जन से छूट दी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)