हनुमान ने अक्षय कुमार का वध कर लंका जलाई:बाराबंकी रामलीला में पिता की जगह बेटा निभा रहा रावण का किरदार
बाराबंकी के दशहराबाग स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला सेवा समिति ने अक्षय कुमार वध और लंका दहन की लीला का मंचन किया। इसे देखने हजारों लोग उमड़े। मैदान 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूंज उठा। लीला में श्रीराम ने हनुमान को सीता की खोज के लिए लंका भेजा। अशोक वाटिका में सीता को मुद्रिका दिखाने के बाद हनुमान ने फल खाए और वृक्ष उजाड़ दिए। रावण ने अक्षय कुमार को भेजा, जिसका हनुमान ने वध कर दिया। मेघनाथ हनुमान को रावण दरबार में ले आया। पूंछ में आग लगने के बाद हनुमान ने पूरी स्वर्ण लंका जला दी। देखें, 3 तस्वीरें… रावण का किरदार अमर सिंह वर्मा, अक्षय कुमार का अभिषेक मिश्रा और हनुमान का राजीव पाठक ने निभाया। अमर सिंह के पिता शिवकुमार वर्मा 26 साल तक रावण बनते रहे। अब अमर सिंह नौ साल से यह भूमिका निभा रहे हैं। लीला व्यास पंडित प्रमोद पाठक के बेटे राजीव पाठक हनुमान और उनके छोटे भाई अंगद की भूमिका में हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)