भदोही में दुर्गा प्रतिमा पर पत्थर फेंकने का आरोप:पुलिस ने 4 लोगों पर लिया एक्शन, मूर्ति खंडित नहीं हुई

Oct 12, 2026 - 18:37
0
भदोही में दुर्गा प्रतिमा पर पत्थर फेंकने का आरोप:पुलिस ने 4 लोगों पर लिया एक्शन, मूर्ति खंडित नहीं हुई
भदोही के सुरियावां में दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे वाहन पर पत्थर फेंकने का आरोप लगा। इस सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस जांच में पत्थर फेंकने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर श्रद्धालु जमा हो गए और उन्होंने आक्रोश जताया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के चार लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि जांच में पत्थर फेंकने की पुष्टि नहीं हुई है और मूर्ति भी खंडित नहीं हुई है। वाहन चालक और अन्य लोग यह साफ नहीं बता पाए कि पत्थर फेंका गया था या कोई और चीज। एसपी ने कहा कि त्योहार में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए एहतियातन आरोपियों पर प्रीवेंटिव एक्शन लिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User