मेरठ में नवरात्र पर चलेगा मिशन शक्ति 6.0:छात्राओं की करियर काउंसलिंग, टैक्सी चालकों की जांच और स्टंटबाजों पर कार्रवाई होगी

Oct 12, 2026 - 18:37
0
मेरठ में नवरात्र पर चलेगा मिशन शक्ति 6.0:छात्राओं की करियर काउंसलिंग, टैक्सी चालकों की जांच और स्टंटबाजों पर कार्रवाई होगी
मेरठ परिक्षेत्र में नवरात्र के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति 6.0 अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जागरूकता रैली, सम्मान समारोह और महिला चौपाल आयोजित होंगी। पहली बार छात्राओं के लिए विशेष करियर काउंसलिंग भी कराई जाएगी। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सोमवार को अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी। रैली और चौपाल से महिलाओं को करेंगे जागरूक डीआईजी ने बताया कि शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर परिक्षेत्र के सभी जिलों में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ समाज में उनके योगदान के लिए सम्मान समारोह भी होंगे। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। महिला बीट पुलिसकर्मी विभिन्न क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों, सरकारी योजनाओं और पुलिस की ओर से मिलने वाली सहायता की जानकारी देंगी। सार्वजनिक स्थानों और पूजा पंडालों में भी चौपाल लगाई जाएंगी। छात्राओं को करियर के विकल्प बताए जाएंगे अभियान के तहत पहली बार छात्राओं के लिए विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें छात्राओं को शिक्षा, रोजगार और भविष्य में करियर बनाने के विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी विशेष पहल की जाएगी। टैक्सी चालकों की जांच, स्टंट करने वालों पर कार्रवाई महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निजी टैक्सियों के चालकों की जांच की जाएगी। सड़कों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा परिवार न्यायालय से जारी आदेशों और संबंधित दस्तावेजों की तामील सुनिश्चित करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। सुरक्षा के साथ स्वावलंबन पर जोर मिशन शक्ति 6.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User