भदोही में सीएम के आगमन पर रूट डायवर्जन:50वें इंडिया कारपेट एक्सपो के लिए सुबह 10 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक बंद रहेंगे रास्ते

Oct 04, 2026 - 08:14
0
भदोही में सीएम के आगमन पर रूट डायवर्जन:50वें इंडिया कारपेट एक्सपो के लिए सुबह 10 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक बंद रहेंगे रास्ते
भदोही में 4 अक्टूबर 2026 को "50वें इंडिया कारपेट एक्सपो" का आयोजन होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जौनपुर/भदोही से इंद्रामिल होते हुए वाराणसी जाने वाले वाहन पुल के ऊपर से रजपुरा-औराई होकर वाराणसी जा सकेंगे। वाराणसी से चौरी होते हुए भदोही/जौनपुर आने वाले वाहन कंधिया फाटक से पहले बाईं ओर उतरकर महाराजगंज-चौरी मार्ग से महाराजगंज-औराई होते हुए भदोही/जौनपुर के लिए निकलेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए इन रास्तों पर सुबह 10 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने लोगों से अपील की है कि वे तय किए गए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, बेवजह यात्रा से बचें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन कर सहयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User