वंडर स्टेप्स का प्रथम स्थापना दिवस:बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मोहा सबका मन
कानपुर में नेहरू नगर स्थित वंडर स्टेप्स चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर का प्रथम स्थापना दिवस बच्चों, अभिभावकों, चिकित्सकों और थेरेपी विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी अनूठी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र प्रमुख डॉ. सत्य प्रकाश ने कहा कि प्रत्येक बच्चे की विकास यात्रा एक-दूसरे से अलग होती है। संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों की व्यक्तिगत जरूरतों को समझते हुए उन्हें उचित सहयोग और उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि केंद्र में ऑक्यूपेशनल थेरेपी, व्यवहार थेरेपी, संचार थेरेपी, एबीए थेरेपी और विशेष शिक्षा के माध्यम से बच्चों के कौशल विकास पर निरंतर कार्य किया जाता है। संस्था के एमडी अनिल उपाध्याय ने कहा कि केंद्र की वास्तविक सफलता बच्चों की छोटी-छोटी उपलब्धियों में ही निहित है। इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ चिकित्सकों ने बच्चों के समग्र विकास के लिए नियमित चिकित्सकीय जांच, निरंतर थेरेपी के साथ-साथ अभिभावकों के प्रशिक्षण व उनकी सक्रिय सहभागिता को बेहद महत्वपूर्ण बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)