भदोही में सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बना दुर्गा पंडाल:75 लाख लागत, हर साल दिखती है नए मंदिर की झलक

Oct 02, 2026 - 12:49
0
भदोही में सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बना दुर्गा पंडाल:75 लाख लागत, हर साल दिखती है नए मंदिर की झलक
भदोही के गोपीगंज में 36 साल पुराने दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारियां खास हैं। मां सिंह वाहिनी श्रृंगार समिति इस साल गुजरात के सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल बना रही है। करीब 75 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस पंडाल की ऊंचाई और लंबाई 110 फीट है, जबकि चौड़ाई 80 फीट है। पश्चिम बंगाल के 30 कारीगर प्रशांत दादा की देखरेख में एक महीने से इसे बनाने में लगे हैं। पंडाल के अंदर मां दुर्गा, श्री गणेश और मां सरस्वती समेत अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी बनाई जा रही हैं। इसमें बांस, बल्ली, रस्सी, कपड़ा, प्लाई और सजावटी सामान का उपयोग हो रहा है। यह महोत्सव 16 से 23 अक्टूबर तक चलेगा। समिति ने बताया कि भदोही और आसपास के जिलों से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां आते हैं। जिला प्रशासन भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में सहयोग करता है। पूर्व विधायक उदयभान सिंह और संरक्षक प्रहलाद दास गुप्ता भी इसमें शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User