भदोही में सपा ने मनाई डॉ. एपीजे अब्दुल की जयंती:युवाओं से ‘विंग्स ऑफ फायर’ पढ़ने की अपील, जिलाध्यक्ष बोले- कलाम देश के युवाओं के आदर्श थे

Oct 15, 2026 - 16:44
0
भदोही में सपा ने मनाई डॉ. एपीजे अब्दुल की जयंती:युवाओं से ‘विंग्स ऑफ फायर’ पढ़ने की अपील, जिलाध्यक्ष बोले- कलाम देश के युवाओं के आदर्श थे
भदोही के ज्ञानपुर स्थित लोहिया ट्रस्ट कंसापुर में गुरुवार दोपहर 2 बजे समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनके जीवन, शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने युवाओं से कलाम के विचारों और उनकी पुस्तक ‘विंग्स ऑफ फायर’ से प्रेरणा लेने की अपील की। रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक का सफर प्रेरणादायक जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि डॉ. कलाम किसी एक राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि पूरे भारत के युवाओं के आदर्श थे। रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक का उनका सफर मजबूत इरादों और मेहनत की मिसाल है। उन्होंने कलाम के कथन ‘शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं’ का जिक्र करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। यादव ने कहा कि कलाम ने अपना जीवन शिक्षा और विज्ञान को समर्पित किया। उन्होंने भदोही के युवाओं से उनकी पुस्तक ‘विंग्स ऑफ फायर’ पढ़ने और उससे प्रेरणा लेने की अपील की। मिसाइल मैन के योगदान को किया याद विधायक जाहिद बेग ने कहा कि डॉ. कलाम ने करीब चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में काम किया। बैलिस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान तकनीक के विकास में उनके योगदान के कारण उन्हें ‘मिसाइल मैन’ के नाम से जाना जाता है। उन्हें भारत रत्न सहित कई सम्मान मिले थे। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User