आगरा में गरबा उत्सव:राजुल महिला मंडल की सदस्यों ने दी प्रस्तुति, प्रियंका और रुपाली बनीं ‘गरबा क्वीन’
नवरात्रि के पावन पर्व पर आगरा के कमला नगर की महिलाओं ने भक्ति, उत्साह और उमंग के साथ गरबा एवं डांडिया उत्सव मनाया। कमला नगर स्थित होटल पार्क लेन में राजुल महिला मंडल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर गरबा और डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। संगीत की मधुर धुनों पर थिरकती महिलाओं ने पूरे आयोजन को उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कोरियोग्राफर रविना जैन एवं सीए नेहा जैन ने किया। दोनों के मार्गदर्शन में महिलाओं ने गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्रियंका जैन एवं रुपाली जैन ने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर ‘गरबा क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया। आयोजन को मनोरंजक और यादगार बनाने के लिए डांडिया कप राउंड, डांडिया तंबोला और फोर कॉर्नर गेम सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, आकर्षक नृत्य और संगीत के बीच महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। इस अवसर पर सुमन जैन, विमलेश जैन, अंकिता, साक्षी, सलोनी, नीतू, प्रिया, आरती जैन सहित राजुल महिला मंडल की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)