भदोही में सुरियावां के बीपीएमजी स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम:400 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को किया जागरूक, ठगी से बचने के बताए तरीके
भदोही पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर गुरुवार को सुरियावां के बीपीएमजी स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइबर सेल की टीम ने स्कूल के करीब 400 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए। टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के अलग-अलग तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता के साथ कांस्टेबल कन्हैया सिंह, आशेष और सौरव मौजूद रहे। साइबर सेल की टीम ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, CVV और पासवर्ड साझा नहीं करना चाहिए। बैंकिंग या डिजिटल भुगतान से जुड़ी जानकारी मांगने वाले अनजान लोगों से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। संदिग्ध लिंक और QR कोड से रहें सावधान टीम ने कहा कि अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति की ओर से भेजे गए QR कोड को भी बिना जांच के स्कैन नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने और अपनी डिजिटल गतिविधियों को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए गए। डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश, नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी और सोशल मीडिया फ्रॉड से सावधान रहने के तरीके समझाए गए। मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने की सलाह छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड रखने तथा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने की स्थिति में बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से भी साइबर अपराध की शिकायत करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)