महिलाओं ने दौड़ाकर युवक को मारी 17 चप्पलें:झांसी में बोली- इसके बेटे ने लड़की छेड़ी, बचा रहे सिपाही से बोली-7 केस लिखे, 8वां सही
झांसी में 3 महिलाओं ने छेड़छाड़ के आरोपी के पिता को जमकर पीटा। तीनों ने दौड़ा-दौड़ाकर लात-घुसे और चप्पलें बरसाईं। उसे 20 सेकेंड में लगभग 17 चप्पलेंं मारी। इस दौरान एक सिपाही उसे बचाता रहा। जब सिपाही ने कहा- उल्टा केस लिख जाएगा। तब एक महिला बोली- 7 लिखे हैं, 8वां भी सही। घटना मंगलवार शाम की है। आज इसका वीडियो सामने आया है। जिसमें महिलाएं कहती नजर आ रही हैं कि “इसके बेटे ने लड़की से छेड़छाड़ की है। 7 दिन पहले पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस घर आती है तो ताला लगा मिलता है।” महिला का आरोप है कि जब वह आरोपी के घर पहुंची तो पिता ने अभद्रता की। इससे नाराज महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। करीब आधा घंटे तक हंगामा होने पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोपी के पास कोचिंग जाती थी लड़की सामाजिक कार्यकर्ता श्वेता परासर ने बताया- आरोपी कोतवाली थाना के पास ढलान वाली गली में रहता है। वह अपनी मौसी की 17 साल की बेटी को पढ़ने के लिए बुलाता था। आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने घर जाकर मां को आपबीती बताई। 7 दिन पहले पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस कई बार आरोपी के घर गई तो ताला लगा मिला। बुधवार को पीड़िता की मां हम लोगों को लेकर आरोपी के घर पहुंची। वहां आरोपी का पिता मिला। वो हम लोगों से ही अभद्रता करने लगा। 50 लाख लेकर समझौता का दबाव बनाया। अभद्रता करने पर मैंने जूते मारे हैं। सिपाही बचाता रहा, महिलाएं मारती रही घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। 37 सेकेंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि- बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर महिलाएं आरोपी के पिता को पीटना शुरू कर देती। सिपाही बचाने के लिए उसे दूर ले जाने की कोशिश करता था। तभी महिलाएं दौड़ाकर चप्पलें मारती है। थोड़ी आगे पिता को गिराकर लात-घुसे और चप्पलों से पीटा। एक बार पिता उठकर खड़े होता है तभी महिला उसे धक्का देकर गिरा देती है। लोगों के आने पर वो उठकर भाग जाते हैं। महिलाएं कहती हैं कि इसके बेटे ने लड़की को छेड़ा है। इसकी रिकॉर्डिंग भी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)