भगत सिंह जयंती पर आम आदमी पार्टी ने किया रक्तदान:भदोही जिला अस्पताल में कार्यकर्ताओं ने दिया रक्त
महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल ज्ञानपुर में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) भदोही ने रक्तदान शिविर लगाया। यह शिविर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आयोजित किया गया था। आप उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश में यह राष्ट्रसेवा अभियान चलाया गया। आप भदोही जिला अध्यक्ष अशोक यादव की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अशोक यादव ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए जान दी थी। अब हमारा कर्तव्य है कि हम देशवासियों की जान बचाने के लिए खून दें। उन्होंने बताया कि आप सिर्फ चुनावी राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए काम करती है। यादव ने यह भी कहा कि अस्पतालों में गरीब परिवारों को अक्सर खून नहीं मिल पाता, जिससे कई जानें चली जाती हैं। यह रक्तदान कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)