भगवान टॉकीज फ्लाई ओवर पर हादसा:वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, लगा लंबा जाम
आगरा में भगवान टॉकीज फ्लाई ओवर पर रविवार शाम करीब साढे़ 4 बजे बाइक सवार वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के चलते जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
लोगों ने बताया कि सिकंदरा की ओर से बाइक सवार वाटर वर्क्स की ओर जा रहा था। फ्लाई ओवर पर वो वाहन की चपेट में आ गया। बाइक चालक बुरी तरह से घिसटता गया। गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी। मगर मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यातायात को सुचारू कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)