डेढ़ लाख रुपये दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पति समेत ससुराल वालों पर केस

Oct 18, 2026 - 17:52
0
डेढ़ लाख रुपये दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पति समेत ससुराल वालों पर केस
पीलीभीत में करीमगंज गांव में नवविवाहिता ज्योति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 8 बजे उसका शव ससुराल के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति राजकुमार और ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर जान लेने का आरोप लगाया है। डेढ़ लाख रुपये मांगने का आरोप ज्योति के पिता श्रीराम के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुर तेजराम, सास सीमा, जेठ धर्मेंद्र, किशनलाल और जेठानी डेढ़ लाख रुपये की मांग को लेकर ज्योति को परेशान कर रहे थे। आरोप है कि शनिवार, 17 अक्टूबर को भी उसके साथ मारपीट की गई और मायके से रुपये लाने का दबाव बनाया गया। कमरे में फंदे से लटका मिला शव परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह रिश्तेदार करीमगंज पहुंचे तो ज्योति का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दर्ज किया केस पुलिस ने श्रीराम की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User