बहन की आंखों की सर्जरी के नाम पर फर्जीवाड़ा:फर्जी कागज तैयार कर क्राउड फंडिंग से जुटाए 2.5 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा पुलिस ने 12 साल की बहन की आंखों की सर्जरी के नाम पर फर्जी कागज तैयार कर क्राउड फंडिंग करने वाले आरोपी को पकड़ा है। उसने सोशल मीडिया से करीब ढ़ाई लाख रुपए भी जुटा लिए। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बाह के रहने वाले जय सिंह राठौड़ उर्फ अजय सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन की आंखों की सर्जरी के लिए भावुक अपील डाली। उसने कहाकि बहन के इलाज के लिए रुपए की जरूरत है। दिल्ली के श्राफ आई सेंटर में सर्जरी होनी है। इसके लिए उसने श्राफ आई सेंटर के नाम से कथित फर्जी चिकित्सा प्रपत्रों का प्रयोग किया। इसके बाद लोगों ने आर्थिक मदद करना शुरू किया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने करीब ढाई लाख रुपए जुटा लिए। बाद में भुगतान संबंधी जानकारी हटाकर पर्याप्त राशि मिलने की बात कही गई।
इन्फ्लुएंसर मदन मोहन सोनी ने बताया कि शक होने पर श्राफ आई सेंटर से संपर्क किया। अस्पताल ने संबंधित मरीज के वहां पंजीकृत होने से इंकार करते हुए अपने नाम और लेटरहेड पर रोगी अभिलेख, चिकित्सकीय पर्चे, परामर्श और अनुमानित खर्च से जुड़े कथित फर्जी प्रपत्र जारी किए जाने की चेतावनी दी। जिसके बाद उन्होंने अपील करने वाले जय सिंह राठौर से फर्जी तरीके से जुटाई रकम संबंधित लोगों को लौटाने की कहा गया। आरोपी तरह-तरह के बहाने बनाने लगा। उनकी ओर से आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर बाह डीपी तिवारी ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)