भंडारे में खीर ले जा रहे परिवार का ई-रिक्शा पलटा:पांच बच्चों समेत 10 लोग झुलसे, DM-SSP ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Oct 17, 2026 - 13:42
0
भंडारे में खीर ले जा रहे परिवार का ई-रिक्शा पलटा:पांच बच्चों समेत 10 लोग झुलसे, DM-SSP ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
फिरोजाबाद में भंडारे में खीर ले जा रहे परिवार का ई-रिक्शा पलट गया। 10 लोग रास्ते में वाहन पलटने से घायल हो गए। खीर यात्रियों के ऊपर गिरने से पांच बच्चों समेत कई लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिवाप के लोग शनिवार सुबह बेहड़ वाली माता मंदिर पर भंडारे के लिए जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। डीएम ने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन जैन को सभी घायलों का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए। भंडारे के लिए घर से खीर बनाकर निकला था परिवार जानकारी के मुताबिक, बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के मरुआ गांव का एक परिवार शनिवार सुबह करीब 11 बजे बेहड़ वाली माता मंदिर पर आयोजित भंडारे के लिए घर में बनी खीर लेकर ई-रिक्शा से जा रहा था। रिक्शे में पांच बच्चों समेत परिवार के 10 लोग सवार थे। बताया गया है कि ई-रिक्शा निरोत्तम सिंह चला रहा था, जो किसी से मांगकर वाहन लाया था। रास्ते में पलटा ई-रिक्शा, यात्रियों पर गिरी गर्म खीर परिवार मंदिर पहुंचता, इससे पहले रास्ते में अचानक ई-रिक्शा पलट गया। वाहन में सवार लोग नीचे दब गए और गर्म खीर भी उनके ऊपर गिर गई। इससे बच्चों समेत कई लोग झुलस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पांच बच्चों समेत 10 लोग हादसे में घायल हादसे में विमलेश (16), सोनम (10), रितिक (5), वंदना (2), नितिन (3), रागनी (5), कुसमा देवी (30), निशा (17) और प्रीती (35) समेत 10 लोग घायल हुए हैं। सभी बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। घायलों में छोटे बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण परिवार के लोगों में चिंता बढ़ गई। DM-SSP ट्रामा सेंटर पहुंचे, बेहतर इलाज के निर्देश हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ट्रामा सेंटर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों की स्थिति और अस्पताल में चल रहे इलाज की जानकारी ली। डीएम ने सीएमएस डॉ. नवीन जैन को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज पर नजर रखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User