भोजीपुरा में होमगार्ड के लापता बेटे का मिला शव:परिजन बोले- दिमागी बीमारी और नशे में तालाब में गिरने से हुई मौत, पोस्टमार्टम से इनकार

Oct 04, 2026 - 15:03
0
भोजीपुरा में होमगार्ड के लापता बेटे का मिला शव:परिजन बोले- दिमागी बीमारी और नशे में तालाब में गिरने से हुई मौत, पोस्टमार्टम से इनकार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौपारा जनूबी में पिछले तीन दिनों से लापता 22 वर्षीय युवक विपिन शुक्ला का शव रविवार को गांव के बाहर स्थित एक तालाब से बरामद हुआ। पास के खेत में धान काट रहे ग्रामीणों को जब दुर्गंध आई उन्होंने पास जाकर देखा तो शव होने की जानकारी हुई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। देखिए घटना की तस्वीरें… विपिन शुक्ला 22 पुत्र श्याम बाबू शुक्ला गत 1 अक्टूबर की शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों की ओर से 2 अक्टूबर को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी गई थी, जिस पर पुलिस ने 3 अक्टूबर की सुबह गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को ग्राम प्रधान मोहम्मद असलम ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के पश्चिम दिशा में बने तालाब में एक शव तैर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त विपिन शुक्ला के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विपिन दिमागी रूप से बीमार था और उसके दिमाग में गांठ की समस्या थी, जिसके कारण उसे अक्सर मिर्गी जैसे दौरे आते थे और वह कहीं भी गिरकर बेहोश हो जाता था। जिस दिन वह लापता हुआ, उस दिन भी उसने अत्यधिक शराब का सेवन कर रखा था। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया है। परिजनों का मानना है कि दिमागी बीमारी,व दौरे पड़ने और नशे की हालत में तालाब में गिर जाने के कारण डूबने से उसकी मृत्यु हुई है। पुलिस जांच में भी फिलहाल किसी प्रकार का आपराधिक मामला या साजिश सामने नहीं आई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User