सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप ट्रेलर में घुसी:कानपुर के चालक की मौत, ट्रेलर में सवार दोनों लोग बाल-बाल बचे
सुल्तानपुर के हलियापुर थाना में रविवार तड़के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसा माइलस्टोन संख्या 84.5 के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस पंचायतनामा समेत अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है। हादसे में ट्रेलर सवार दोनों लोग सुरक्षित बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार ट्रेलर हलियापुर से अंबेडकरनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और ट्रेलर के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कानपुर निवासी था मृतक चालक मृतक की पहचान प्रशान्त पुत्र हरिश्चंद्र कोरी निवासी विसार गांव, थाना सचेंडी, जनपद कानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। हादसे के समय ट्रेलर में चालक आमिर खान पुत्र अख्तर खान निवासी थाना कूरेभार और मोहम्मद हसन पुत्र मेहंदी हसन निवासी थाना समनपुर, अंबेडकरनगर सवार थे। दोनों के सुरक्षित होने की जानकारी है। पुलिस जांच में जुटी, एक्सप्रेसवे पर मची अफरा-तफरी सुबह-सुबह हुए हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कुछ देर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पंचायतनामा समेत अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)