भोकरहेड़ी फायरिंग के 5 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में एक बदमाश घायल; पिस्टल-स्कॉर्पियो समेत हथियार बरामद

Oct 13, 2026 - 13:01
0
भोकरहेड़ी फायरिंग के 5 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में एक बदमाश घायल; पिस्टल-स्कॉर्पियो समेत हथियार बरामद
मुजफ्फरनगर में भोपा पुलिस और एसओजी की टीम ने भोकरहेड़ी फायरिंग कांड के आरोपियों से मुठभेड़ की। इसमें एक बदमाश घायल हो गया और पांच आरोपी गिरफ्तार हुए। उनके पास से पिस्टल, मस्कट, दो तमंचे और एक काली स्कॉर्पियो बरामद हुई है। घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती है। यह मुठभेड़ सोमवार देर रात करीब 1 बजे जौली नहर पुल के पास गंगनहर पटरी पर हुई। गिरफ्तार आरोपियों में आर्यन उर्फ सावन (घायल), बादल कुमार, निखिल उर्फ फाटा, हार्दिक सहरावत और आशीष कुमार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर की रात भोकरहेड़ी निवासी अभिषेक के घर पर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिस पर भोपा थाने में केस दर्ज हुआ था। शुरुआती पूछताछ में आरोपी बादल कुमार ने पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की बात कबूली। उसने बताया कि 2 अगस्त को अभिषेक ने उनके और निखिल के साथ मारपीट की थी, जिसका बदला लेने के लिए यह वारदात की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User