बहराइच के गांव में सियार का हमला, 7 घायल:ग्रामीणों के दौड़ाने पर गन्ने के खेत में छिपा, घर के बाहर खेल रहा 8 साल का बच्चा भी ज़ख्मी
बहराइच जिले के सुसरौली गांव में एक सियार ने 8 साल के बच्चे समेत 7 लोगों पर हमला कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे शेबू (8) घर के बाहर खेल रहा था। तभी झाड़ियों में छिपे सियार ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर ग्रामीणों ने सियार को भगाया। हमले में शेबू के पैरों में गंभीर चोटें आईं। शाम करीब 4 बजे सियार ने सूरज कुमार (25) और राकेश (35) पर भी हमला कर दिया। इसके बाद ओमप्रकाश (50), कलावती (50), जगदीश (60) और रिशी (15) भी सियार के हमले में घायल हो गए। ग्रामीणों के दौड़ाने पर सियार गन्ने के खेत में छिप गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और सियार की तलाश शुरू कर दी। प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)