आजमगढ़ में एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई:स्कूल जा रही छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन युवक हिरासत में
आजमगढ़ जिले में मिशन शक्ति फेज-6.0 और शारदीय नवरात्रि अभियान के तहत बिलरियागंज थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ा। इनमें एक युवक पर स्कूल से घर जा रही छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने और अश्लील इशारे करने का आरोप है। महिला उपनिरीक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, तीनों युवकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। 17 अक्टूबर 2026 को थाना बिलरियागंज की मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ग्राम छिही स्थित कंपोजिट विद्यालय के आसपास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूल से घर जा रही छात्राओं पर कथित रूप से अश्लील टिप्पणी और इशारे करने के आरोप में क्रिश गौड़ (18 वर्ष), निवासी ग्राम छिछोरी को पकड़ा गया। महिला उपनिरीक्षक आकांक्षा पाण्डेय की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 247/26 के तहत धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
इसी दौरान विद्यालय के आसपास संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले दिलीप (19 वर्ष), निवासी ग्राम छिछोरी और सनी (18 वर्ष), निवासी ग्राम छिही से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए तीनों युवकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की। महिला सुरक्षा को लेकर चल रहा अभियान
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई। इससे पूर्व दीदारगंज थाना क्षेत्र में भी एक आरोपी को मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास निगरानी और चेकिंग की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)