बहराइच में 11 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव:शोभायात्रा से होगा श्रीगणेश, मथुरा-वृंदावन के कलाकार करेंगे मंचन

Sep 30, 2026 - 14:45
0
बहराइच में 11 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव:शोभायात्रा से होगा श्रीगणेश, मथुरा-वृंदावन के कलाकार करेंगे मंचन
बहराइच में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं और आदर्शों से शहर एक बार फिर भक्तिमय होने जा रहा है। यहां 11 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक रामलीला महोत्सव चलेगा। इसका शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ होगा, जिसमें मथुरा-वृंदावन के कलाकार प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन करेंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी की बुधवार दोपहर 12 बजे छावनी बाजार स्थित थोक कपड़ा कमेटी अतिथि भवन में बैठक हुई। अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने बताया कि 11 अक्टूबर को छावनी के पंचायती मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। इसमें भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित झांकियां होंगी। इसके बाद बशीरगंज स्थित रामलीला मैदान में मथुरा-वृंदावन के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। इसमें वनगमन से लेकर लंका विजय और रावण वध तक के प्रसंग दिखाए जाएंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व होगा, जिसमें राम-रावण युद्ध और रावण वध का मंचन होगा। कमेटी ने सुरक्षा, यातायात, प्रकाश और बैठने की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की है। रामलीला को भारतीय संस्कृति, मर्यादा, त्याग और भाईचारे की जीवंत परंपरा बताया गया। बैठक में संतोष अग्रवाल, कमल शेखर गुप्ता, जय जय अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, दीपक सोनी, राहुल रॉय, अंशुमान यज्ञसैनी, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, श्रवण शुक्ला, नन्हे लाल लोधी, सिद्धार्थ सिंह, वासु साहू, राहुल दीक्षित, राघव टेकड़ीवाल, विनय जैन, केके मिश्रा जतिन गुप्ता, पुष्प नाथ तिवारी, आनंद गुप्ता, केके सक्सेना, हर्षित राज, देव कुमार रस्तोगी, मुरारी लाल, बैजनाथ रस्तोगी, विपिन यज्ञसैनी, मनोज गुप्ता, दुर्गेश पाण्डेय, सतीश सिंह, सौरभ मिश्रा, महेश गुप्ता, दिनेश कुमार पांडेय, निशा शर्मा, हेमा निगम, एकता जायसवाल, रचना गुप्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User