बहराइच में 13781 किसानों को मिलेगी 7.848 करोड़ की मदद:सांसद आनंद गौड ने 20 किसानों को दिए डेमो चेक, खातों में जल्द पहुंचेगी राशि
बहराइच जिले में तेज आंधी और बारिश से प्रभावित 13781 किसानों के खातों में जल्द ही 7.848 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी। सोमवार को कपूरथला परिसर के उत्थान ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बहराइच के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी और विधायक सदर अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल के साथ 20 किसानों को सांकेतिक रूप से डेमो चेक दिए। इन किसानों में जगतराम, विशम्भर, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, परसुराम, झब्बर, रियाज अहमद, शैलेन्द्र विक्रम, बीपत, राधेश्याम, गंगाराम सिंह, झब्बर, सियाराम, मुन्नी देवी, बिटटन, विनोद कुमार, संगम, ईमुननिशा, सकरीना और अमृतलाल शामिल थे।
सांसद डॉ. गोंड ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि यह अनुदान राशि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को राहत देगी और उनके कृषि कार्यों में सहायक होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)