बलिया में एंटी फ्रॉड सेल गठित:एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला नोडल अधिकारी, ठगी-धोखाधड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

Oct 13, 2026 - 07:32
0
बलिया में एंटी फ्रॉड सेल गठित:एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला नोडल अधिकारी, ठगी-धोखाधड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई
बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने एंटी फ्रॉड सेल बनाया है। इसका मकसद नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, सरकारी और निजी भर्तियों में धोखाधड़ी रोकना है। यह सेल संगठित आर्थिक अपराधों पर भी लगाम लगाएगा। एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा और प्रभारी डीसीआरबी इसके सदस्य हैं। यह सेल ठगी की शिकायतों की निगरानी, जांच और कार्रवाई की समीक्षा करेगा। थाना प्रभारी नौकरी या भर्ती से जुड़ी ठगी और 5 लाख रुपये से ज्यादा के संगठित धोखाधड़ी के मामले सेल को भेजेंगे। सेल शिकायतें दर्ज कर जांच के लिए संबंधित क्षेत्राधिकारी को भेजेगा। जांच के बाद कानूनी राय लेकर मुकदमा दर्ज करने या अन्य कार्रवाई का फैसला होगा। सेल हर हफ्ते बैठक कर जांच की गुणवत्ता की समीक्षा करेगा। जांच 15 दिनों में पूरी करनी होगी। लापरवाही पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User