बहराइच में 8 साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा:घर के बाहर खेल रही थी मासूम, एक दिन पहले भी दो बच्चों पर किया था हमला

Oct 19, 2026 - 12:35
0
बहराइच में 8 साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा:घर के बाहर खेल रही थी मासूम, एक दिन पहले भी दो बच्चों पर किया था हमला
बहराइच में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महसी क्षेत्र के घूर देवी इलाके में सोमवार सुबह घर के दरवाजे पर खेल रही 8 साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्ची के पिता राजेश ने बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और बच्ची पर हमला कर उसे काट लिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह कुत्ते को भगाकर बच्ची को बचाया। इसके बाद परिजन बच्ची को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। एक दिन पहले भी दो बच्चों पर हमले की बात परिजनों के मुताबिक, रविवार को सिपहिया हुलास इलाके में भी आवारा कुत्तों ने दो अन्य बच्चों पर हमला किया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव और आसपास के इलाकों में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि बच्चों और अन्य लोगों को हमलों से बचाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User