बहराइच में 9 पुलिसकर्मियों का तबादला:SP विश्वजीत श्रीवास्तव ने कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए किया बदलाव
बहराइच में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बुधवार शाम कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए नौ पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इनमें छह उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी और एक आरक्षी शामिल हैं।जारी आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह को चौकी मिहींपुरवा थाना मोतीपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक अवनीश शुक्ल को चौकी कारीकोट थाना सुजौली की जिम्मेदारी मिली है। सुभाष चंद्र यादव, परशुराम सिंह, प्रदीप पांडेय और मुन्ना प्रसाद को पुलिस लाइन से थाना रुपईडीहा भेजा गया है। थाना हुजूरपुर की मुख्य आरक्षी पूजा सिंह को कोतवाली नानपारा और यूपी-112 के मुख्य आरक्षी धनंजय खरवार को थाना रुपईडीहा भेजा गया है। वहीं, थाना जरवल रोड में तैनात आरक्षी सनत कुमार शुक्ल का तबादला थाना पयागपुर किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)