श्रीमद भागवत कथा का आयोजन:अयोध्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति
अयोध्या में मिल्कीपुर क्षेत्र के पूरे सिसवा तिवारी का पुरवा, ग्राम तालढोली, पोस्ट सरौली में 21 से 28 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम चार बजे से रात आठ बजे तक होगा। कथा व्यास आचार्य पं. राजनारायण तिवारी श्रीअयोध्याजी के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। 21 अक्टूबर को कलश यात्रा एवं कथा शुभारंभ होगा। कथा में राजा परीक्षित को श्राप, सृष्टि वर्णन, ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, श्रीकृष्ण जन्म, बाल लीला, रासलीला, रुक्मिणी विवाह सहित विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 28 अक्टूबर को हवन-पूर्णाहुति के साथ शाम चार बजे से भंडारा-प्रसाद का आयोजन होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)