बहराइच में आशा कार्यकर्ताओं का 3 महीने से मानदेय अटका:प्रोत्साहन राशि और ABHA ID का भुगतान लंबित, धरने की चेतावनी
बहराइच में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में काम करने वाली आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान अटकने से नाराजगी है। सोमवार को आशा वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सीएचसी चरदा के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कई आशाओं को करीब तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है। इसके अलावा स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रोत्साहन राशि, एरियर और ABHA ID बनाने का भुगतान भी लंबित है। आशा कार्यकर्ताओं के मुताबिक, लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि मानदेय के साथ विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में किए गए कार्यों की प्रोत्साहन राशि और एरियर भी अभी तक नहीं मिला है। ABHA ID बनाने के लिए मिलने वाली राशि का भुगतान भी अटका हुआ है। एसोसिएशन ने अधिकारियों से सभी लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)