चंदौली में एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन:नियमितीकरण और समान वेतन की मांग, काली पट्टी बांधकर विरोध

Oct 05, 2026 - 16:20
0
चंदौली में एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन:नियमितीकरण और समान वेतन की मांग, काली पट्टी बांधकर विरोध
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ की चंदौली इकाई के आह्वान पर सोमवार को एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में चंदौली ब्लॉक के समस्त एनएचएम कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने 'समान कार्य के लिए समान वेतन' और नियमितीकरण सहित अपनी अन्य प्रमुख मांगों की अनदेखी को लेकर सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद शासन स्तर से उनकी जायज मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है। संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एनएचएम कर्मचारी ग्रामीण और शहरी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, फिर भी उन्हें स्थायी सेवा और उचित वेतन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User