बहराइच में अधिवक्ता पर चाकू से हमले की कोशिश:घर की घंटी बजाकर बाहर बुलाया, एक आरोपी पकड़ा गया; दो हमलावर फरार

Oct 17, 2026 - 22:38
0
बहराइच में अधिवक्ता पर चाकू से हमले की कोशिश:घर की घंटी बजाकर बाहर बुलाया, एक आरोपी पकड़ा गया; दो हमलावर फरार
बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के बसंत बिहार मोहल्ले में शनिवार देर शाम करीब 7:30 बजे अधिवक्ता बाबू राम तिवारी पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। आरोप है कि तीन हमलावरों ने घर की घंटी बजाकर उन्हें बाहर बुलाया और चाकू से हमला करने का प्रयास किया। अधिवक्ता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो आरोपी भाग निकले। शोर सुनकर पहुंचे लोग, एक आरोपी को पकड़ा बाबू राम तिवारी अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं। घटना के दौरान उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने एक हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। अधिवक्ता संघ ने की कार्रवाई की मांग घटना की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष राकेश शुक्ला समेत कई अधिवक्ता देहात कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। देर रात करीब नौ बजे पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User