फैजुल्लागंज में बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध:राजनाथ सिंह और सीएम योगी की बैठक में जलभराव से निपटने के लिए बनी योजना, 6500 घरों में घुसा था बाढ़ का पानी

Oct 17, 2026 - 22:22
0
फैजुल्लागंज में बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध:राजनाथ सिंह और सीएम योगी की बैठक में जलभराव से निपटने के लिए बनी योजना, 6500 घरों में घुसा था बाढ़ का पानी
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बारिश और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 5.5 किलोमीटर लंबा तटबंध बनाया जाएगा। आईआईएम रोड से खदरा होते हुए पक्कापुल तक गोमती नदी के बाएं किनारे पर यह तटबंध बनेगा। इसके अलावा पानी की निकासी के लिए 12 नए पंपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। न्याय विहार से एल्डिको ड्रेन तक जल निकासी का नेटवर्क भी तैयार होगा। शनिवार को केंद्रीय रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में ये फैसले लिए गए। 6500 घरों और 21 मोहल्लों में भरा था पानी फैजुल्लागंज में इस महीने गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बड़े इलाके में जलभराव हुआ था। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 8 अक्टूबर को नदी का जलस्तर 108.60 मीटर तक पहुंच गया था, जबकि चेतावनी स्तर 108.50 मीटर है। फैजुल्लागंज का भू-स्तर नदी के सामान्य जलस्तर से करीब चार मीटर नीचे होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हुई। इससे करीब 8.05 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के 21 मोहल्लों में रहने वाले 6500 परिवारों के 38 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। उनके घरों और प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचा। बैठक में प्रभावित परिवारों को राहत देने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के उपायों की समीक्षा की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User