बहराइच में बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर:मवेशी चराते समय हुआ हादसा, अस्पताल में हुई मौत

Oct 10, 2026 - 18:26
0
बहराइच में बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर:मवेशी चराते समय हुआ हादसा, अस्पताल में हुई मौत
बहराइच के कोतवाली देहात इलाके में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में 60 साल के संतराम की मौत हो गई। मवेशी चराते समय एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। भेटिया गांव के संतराम सुबह करीब 11 बजे जानवर चराने घर से निकले थे। घर से कुछ दूरी पर एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोपहर 2 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User