फतेहाबाद में ताल वाले बाबा का उर्स:मजार शरीफ पर हुई चादरपोशी, अकीदतमंदों ने मांगी अमन-चैन की दुआ
फतेहाबाद में सूफी संत हज़रत सैयद यादशाह जलाल रहमतुल्लाह अलैह उर्फ़ ताल वाले बाबा का सालाना उर्स बड़ी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मजार शरीफ पर चादरपोशी, दुआ और लंगर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हाजिरी दी और मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद की सरजमीं सूफी संतों और गंगा-जमुनी तहजीब की धरती है। हजरत ताल वाले बाबा का आस्ताना हमेशा से सभी धर्मों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में फतेहाबाद के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन कमेटी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)