बहराइच में चलती इंडिगो कार में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से कार जलकर खाक
बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात करीब आठ बजे गोलवाघाट से पहले एक चलती इंडिगो कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कार का बड़ा हिस्सा जल चुका था। चालक अरशद ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। नगर कोतवाली क्षेत्र के नाजिरपुरा निवासी अरशद अपनी इंडिगो कार चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को ही उन्होंने कार बनवाई थी और चेक करने के लिए निकले थे। हादसे में वह सुरक्षित बच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)