अयोध्या में 2200 बटुक करेंगे सरयू की महाआरती:दीपोत्सव में 30 लाख दीप जलाने का लक्ष्य, 6-7 नवंबर को बनेगा नया रिकॉर्ड
अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार 30 लाख दीप जलाने के लक्ष्य के साथ सरयू तट पर 2200 बटुकों की सामूहिक महाआरती कराने की योजना है। 6 और 7 नवंबर को होने वाली इस महाआरती में सभी बटुक पीतांबरी पहनकर शामिल होंगे। आयोजन के दौरान नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। महाआरती में शामिल बटुकों की संख्या गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम के सदस्य निश्चल बरोट गिनेंगे। दीपोत्सव में हर साल दीप प्रज्ज्वलन के साथ सरयू की महाआरती भी आकर्षण का केंद्र रहती है। पीतांबरी पहनकर आरती करेंगे बटुक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वर्ष 2024 में 1100 अर्चकों ने एक साथ सरयू की महाआरती कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वर्ष 2025 में 2100 बटुकों ने सामूहिक आरती की थी। इस बार 2200 बटुकों की भागीदारी के साथ पिछले रिकॉर्ड से आगे निकलने का लक्ष्य है। 6 और 7 नवंबर को सरयू तट पर होने वाली महाआरती के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सभी बटुक निर्धारित ड्रेस कोड में रहेंगे। शंखनाद, घंटा-घड़ियाल की ध्वनि के बीच एक साथ होने वाली आरती में महिलाएं भी शामिल होंगी। सीएम योगी करेंगे 5100 बत्ती की महाआरती कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब 6 बजे 5100 बत्ती की महाआरती करेंगे। इससे पहले वह सरयू तट पर पहुंचकर बटुकों का उत्साह बढ़ाएंगे और अतिथियों के साथ महाआरती का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद म्यूजिकल ग्रीन आतिशबाजी शो प्रस्तावित है। आतिशबाजी देखने के बाद मुख्यमंत्री राम की पैड़ी परिसर पहुंचकर दीपोत्सव में शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)