बहराइच में कांग्रेस कार्यालय का घेराव:महिला पुलिसकर्मी से कथित अभद्रता के विरोध में राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी
दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी से कथित अभद्रता के विरोध में सोमवार दोपहर भाजपा महिला मोर्चा ने बहराइच में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के पीपल तिराहे पर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा की संयोजक सोनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के सामने जमा हुईं। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित धक्का-मुक्की पर नाराजगी जताई। सोनी श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महिला पुलिसकर्मी से कथित धक्का-मुक्की के विरोध में यह घेराव किया गया है। उन्होंने साफ किया कि महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में सोनी श्रीवास्तव और अभिलाषा वर्मा समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं। सुरक्षा के लिए मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)