महिला जागरूकता का अभियान:नवदुर्गा शक्ति यात्रा शुरू, महिलाओं को आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

Oct 12, 2026 - 13:07
0
महिला जागरूकता का अभियान:नवदुर्गा शक्ति यात्रा शुरू, महिलाओं को आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
मुजफ्फरनगर के अलमासपुर स्थित शिव मंदिर में रविवार को नवदुर्गा शक्ति यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मरक्षा, कौशल विकास और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और आत्मरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें अपने हुनर को विकसित करने और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना रहा। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। नवदुर्गा शक्ति यात्रा के शुभारंभ में भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल, विश्व हिंदू महासंघ की नगर उपाध्यक्ष प्रगति त्यागी, अमित पटपटिया, मानी पटपटिया, संतोष शर्मा, डॉ. आलोक, सत्यम और अंजू अग्रवाल सहित अन्य समाजसेवियों का योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User