बहराइच में कार नाले में गिरी, दो युवक घायल:नौताला मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सुतिया नाले में जा गिरी, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

Oct 11, 2026 - 14:55
0
बहराइच में कार नाले में गिरी, दो युवक घायल:नौताला मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सुतिया नाले में जा गिरी, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सुतिया नाले में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, डिगहा निवासी सिद्धार्थ और बंजारी मोड़ निवासी विपुल कार में सवार थे। नौताला मार्ग पर अचानक कार बेकाबू हो गई और नाले में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही रामगांव थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User