बहराइच में कुत्ते ने 7 साल के बच्चे को नोंचा:घर के बाहर खेलते समय किया हमला, चीख सुनकर ग्रामीणों ने बचाया
बहराइच में रविवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रहे सात साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के बाएं हाथ को नोंचकर घायल कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और उसे कुत्ते के चंगुल से बचाया। घटना सिपहिया थाना क्षेत्र का है। मंदिर के पास खेल रहा था बच्चा घायल बच्चे की पहचान सिपहिया निवासी मंदिर पुत्र मेवालाल के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, बच्चा घर के बाहर मंदिर के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर झपटकर हमला कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर परिजन घायल बच्चे को पथरपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों का झुंड घूमता रहता है। इससे बच्चों और ग्रामीणों में डर बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने और समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)