महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता:अंकुर विहार में मिशन शक्ति रैली का स्वागत, जेसीबी से बरसाए फूल
गाजियाबाद में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति रैली का गाजियाबाद कमिश्नरेट के थाना अंकुर विहार क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। नसबंदी तिराहे पर जेसीबी के माध्यम से रैली में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई, जिससे उनका उत्साह बढ़ा। इस दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया गया। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर डाबर तालाब चौकी प्रभारी मुकेश चाहर ने रैली का स्वागत किया और महिला सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के प्रति समर्थन जताया। अभियान के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)