बहराइच में लगातार बारिश से शहर में जलभराव:सुबह से छाए रहे बादल, दोपहर में शुरू हुई बारिश, टेंपरेचर में 7 डिग्री की गिरावट
बहराइच जिले में शुक्रवार सुबह से दोपहर तक लगातार बारिश हुई। करीब 11 बजे से हो रही इस बारिश के कारण तापमान में अचानक सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे मौसम में ठंडक आ गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और फिर रुक-रुककर बारिश शुरू हो गई। दोपहर तक बारिश जारी रहने से शहर की सड़कों और गलियों में पानी भर गया। नगर के छावनी समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हुई। कई जगह सड़क किनारे जमा पानी के कारण लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। बारिश के कारण बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम दिखी। लगातार बारिश से मौसम में ठंड का अहसास बढ़ गया है। अचानक बदले मौसम के चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की समस्या और बढ़ने की आशंका है। नगरवासियों ने जलनिकासी की सही व्यवस्था कराने की मांग की है। उनकी मांग है कि बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा न हो, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)