इटावा में कार की टक्कर से वृद्ध की मौत:खेत जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, चालक फरार

Sep 25, 2026 - 15:21
0
इटावा में कार की टक्कर से वृद्ध की मौत:खेत जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, चालक फरार
इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पूठन सकरौली गांव में गुरुवार रात करीब 9 बजे सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध घर से शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में वृद्ध को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। सड़क किनारे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार पूठन सकरौली गांव निवासी मातादीन पुत्र का नाम उपलब्ध नहीं हो सका है। वह गुरुवार रात घर से खेतों की ओर जा रहे थे। गांव के पास सड़क किनारे पहुंचते ही आगरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग घायल मातादीन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हादसे में शामिल कार और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में मचा कोहराम वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User