बहराइच में पुलिस-हिस्ट्रीशीटर में मुठभेड़:एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार; दो बदमाश फरार
बहराइच में खैरीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर संभारी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं, उसके तीन साथियों महेश चौहान, मोहित लाल और अनिल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घेराबंदी देखकर पुलिस पर की फायरिंग पुलिस को 19 अक्टूबर की रात करीब 2.30 बजे सूचना मिली थी कि नानपारा-खैरीघाट मार्ग पर चोरी की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर एक आरोपी अर्टिगा कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज हैं तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, अर्टिगा कार, जेवरात और नकदी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बहराइच समेत अन्य जिलों में चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस बरामद सामान और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है। घायल आरोपी संभारी खैरीघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें तलाश अभियान चला रही हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)