पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत:बदायूं में पति समेत 2 गंभीर घायल, उपचार जारी

Oct 19, 2026 - 10:07
0
पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत:बदायूं में पति समेत 2 गंभीर घायल, उपचार जारी
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में बिसौली-बिल्सी मार्ग पर पिण्डोल भट्टे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला किरन की मौत हो गई, जबकि दंपती भीकम और खुशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने किरन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भीकम और खुशी का उपचार चल रहा है। पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने जा रहे थे भीकम जानकारी के मुताबिक, लोथर गांव निवासी भीकम रविवार शाम अपनी पत्नी खुशी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बिल्सी जा रहे थे। उनके साथ छोटे भाई की पत्नी किरन भी बाइक पर सवार थीं। तीनों बिसौली-बिल्सी मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान पिण्डोल भट्टे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को बिल्सी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने किरन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भीकम और उनकी पत्नी खुशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने किरन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User