बहराइच में संदिग्ध हालात में वृद्ध की जलकर मौत:घर के बरामदे में झुलसे मिले, परिजन बोले- अवसाद ग्रस्त थे; पुलिस जांच कर रही

Oct 04, 2026 - 18:36
0
बहराइच में संदिग्ध हालात में वृद्ध की जलकर मौत:घर के बरामदे में झुलसे मिले, परिजन बोले- अवसाद ग्रस्त थे; पुलिस जांच कर रही
बहराइच के मुर्तिहा थाना क्षेत्र के नौबना गांव में शनिवार देर रात एक 60 वर्षीय बुजुर्ग राम बदन की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। राम बदन अपने घर के बरामदे में लेटे थे, तभी उनके शरीर में आग लग गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उन्होंने खुद आग लगाई या कोई और वजह थी। थाना प्रभारी मुर्तिहा ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, राम बदन पिछले कई दिनों से अवसाद ग्रस्त थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User