लखनऊ में भाजपा ने सपा का थर्माकोल केक काटा:34 साल का हिसाब मांगा , भाजपाई बोले- सपा में सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद

Oct 04, 2026 - 18:36
0
लखनऊ में भाजपा ने सपा का थर्माकोल केक काटा:34 साल का हिसाब मांगा , भाजपाई बोले- सपा में सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद
लखनऊ में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी का जोरदार विरोध किया । भाजपा कार्यकर्ता सपा के 34 साल पूरे होने पर उसका हिसाब मांगने निकले। इस दौरान भाजपा मुख्यालय से हजरतगंज चौराहे तक विरोध मार्च निकालते हुए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। ‘34 साल की दावत नहीं हिसाब दो’ हजरतगंज चौराहे पर पहुंच कर सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के 34 साल का केक काटा। यह केक थर्माकोल का बना हुआ था जिसके ऊपर लिखा था। 'सपा के 34 साल का - हिसाब दो । हिसाब शब्द स्याही से काट दिया गया था। उसके नीचे लिखा था '34 साल की दावत नहीं हिसाब दो'। भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में पोस्टर था जिस पर अलग-अलग स्लोगन लिखा था। '34 साल परिवारवाद , टेबल के नीचे से चलता था व्यापार , सपाइयों के खून में भ्रष्टाचार'। ‘34 साल में किया 3400 कारनामे’ युवा मोर्चा के शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के 34 साल के 3400 कारनामों का आज हम लोगों ने केक काटा है। हम जनता को यह बता रहे हैं कि पिछले 34 सालों में सत्ता में रहते हुए और बिना सत्ता के कैसे समाजवादी पार्टी ने यूपी की जनता को लूटने का काम किया है। किस तरह से इस पार्टी ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया और आम जनता को नजरअंदाज किया। परिवार वाद का लगाया आरोप शैलेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर हो या नोएडा का दंगा यूपी की जनता भूल नहीं सकती। रिवर फ्रंट में भ्रष्टाचार का मामला हो या फिर सरकारी भर्तियों में एक जाति के लोगों को रखना हो यह सब समाजवादी पार्टी सरकार में हुआ। पार्टी में संगठन में हर जगह पूरी तरह परिवारवाद है। उन्हीं के परिवार के लोग लोकसभा और राज्यसभा पहुंच रहे हैं। इसलिए आज हम लोग सड़कों पर उतरे हैं और यह चाहते हैं कि जो समाजवादी पार्टी आम जनता को गुमराह कर रही है इसका मुखौटा उतर कर लोगों को सच बताएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User