बहराइच में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस की धक्कामुक्की:अखिलेश यादव की गिरफ्तारी प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर रास्ता रोका

Oct 06, 2026 - 16:51
0
बहराइच में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस की धक्कामुक्की:अखिलेश यादव की गिरफ्तारी प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर रास्ता रोका
बहराइच में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर के बाद मंगलवार दोपहर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। दोपहर तीन बजे जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर इकट्ठा हुए। उन्होंने अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर रास्ता रोक दिया, जिससे जाम लग गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में झड़प हुई। देखते ही देखते पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। काफी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों का आमना-सामना होता रहा। कुछ कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ते भी दिखे, जिससे कलेक्ट्रेट के बाहर अफरातफरी मच गई। सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया, तत्काल रिहाई मांगी। प्रदर्शन से यातायात पर असर पड़ा, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User