बहराइच में तेंदुए के हमले में महिला की मौत:खेत में सब्जी तोड़ते समय हमला, ग्रामीण बोले- कई दिनों से घूम रहा तेंदुआ; पिंजरा लगाने की मांग
बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के ग्रेडियन पुरवा गांव में गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तेंदुए के हमले में 32 वर्षीय ममता देवी की मौत हो गई। वह घर के पास खेत में सब्जी तोड़ने गई थीं। इसी दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घर के पास खेत में गई थीं सब्जी तोड़ने ग्रामीणों के मुताबिक, ममता देवी पत्नी राजेंद्र चौहान मौजीलाल के गन्ने के खेत के पास सब्जी तोड़ रही थीं। इसी दौरान वहां छिपे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। बृजमोहन और मिथलेश ने बताया कि खेत घर के बिल्कुल पास है। तेंदुए के हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कई दिनों से तेंदुआ दिखने का दावा ग्रामीणों का कहना है कि इलाके के खेतों में पिछले कई दिनों से तेंदुआ घूमता दिखाई दे रहा था। इससे ग्रामीण पहले से ही डरे हुए थे। उनका आरोप है कि वन विभाग की ओर से अब तक तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया गया है। तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया ममता देवी अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। उनके बच्चों में शिवमंगल करीब 8 वर्ष, टुन्नू 5 वर्ष और शिवानी 4 वर्ष हैं। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी वाले इलाके में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम जरूरी हैं, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)